आज के समय में Microsoft Windows दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला Operating System है, जो घर, स्कूल, ऑफिस हर जगह उपयोग होता है। इसकी खास बात है इसका easy interface, simple navigation और user-friendly design, जिससे नए यूज़र भी इसे आसानी से सीख सकते हैं।
- Microsoft Windows क्या हैं? (Definition)
- Microsoft Windows की शुरुआत (History of Windows)
- Microsoft Windows के Versions (विभिन्न संस्करण)
- Microsoft Windows के Types
- किसके लिए कौन सा Microsoft Windows best है?
- Microsoft Windows का उपयोग (Uses of Windows)
- Microsoft Windows के फायदे (Advantages)
- Microsoft Windows के नुकसान (Disadvantages)
- Microsoft Windows के फीचर्स
- Microsoft Windows Install कैसे करें
- Windows जैसे अन्य Operating Systems
- Microsoft Window Shortcut Keys
- FAQ – Microsoft Windows (2026)
Microsoft Windows क्या हैं? (Definition)

Microsoft Windows क्या हैं – Windows एक Operating System है जिसे Microsoft ने बनाया है। अब यहां पर कई लोग ये सोचेंगे की Operating System क्या होता हैं तो इसे मैं क्लियर कर देती हूँ – ऑपरेटिंग सिस्टम वह प्रोग्राम है जो कंप्यूटर को चलाता है और उसे काम करने लायक बनाता है।
Window का काम Computer या Laptop को चलाना और user को आसान interface देना होता है, जिससे हम आसानी से अपने काम कर सकें।
Window का Full Form
WINDOW का कोई official full form नहीं होता है।
यह एक English word है, जिसका मतलब होता है खिड़की।
लेकिन कुछ लोग इसे याद रखने के लिए एक informal full form ऐसे बताते हैं:
W – Wide
I – Interactive
N – Network
D – Development
O – Of
W – Work
ध्यान रहे, यह कोई official full form नहीं है, सिर्फ समझाने के लिए बनाया गया है।
सरल शब्दों में समझें तो Windows वह system है जिसकी मदद से हम Computer को use कर पाते हैं, जैसे file खोलना, software चलाना या internet use करना। नहीं तो इसे हम ऐसे भी define कर सकते हैं की -Windows एक ऐसा platform है जो user और Computer के hardware के बीच connection बनाता है और दोनों के बीच communication को आसान बनाता है, यह हमने जाना Microsoft Window क्या हैं, अब हम इसके हिस्ट्री की ओर चलते हैं |
Microsoft Windows की शुरुआत (History of Windows)
Windows की शुरुआत Microsoft ने की थी, जिसके संस्थापक Bill Gates और Paul Allen थे।
Windows का पहला version साल 1985 में launch किया गया था, जिसे Windows 1.0 कहा गया। यह एक basic graphical interface था जो पहले के DOS system से थोड़ा आसान था।
शुरुआत में लोग MS-DOS का use करते थे, जिसमें commands लिखकर काम करना पड़ता था। Windows ने इस process को आसान बना दिया, क्योंकि इसमें mouse और graphical interface का use शुरू हुआ।
इसके बाद धीरे-धीरे नए versions आते गए और Windows आज दुनिया का सबसे popular Operating System बन गया।
Microsoft Windows के Versions (विभिन्न संस्करण)

Windows के कई versions आए हैं, जिनमें समय के साथ improvements किए गए हैं।
Windows 1.0 (1985) पहला version था, जो basic interface के साथ आया था।
Windows 95 ने start menu और taskbar जैसी नई चीजें introduce कीं।
Windows XP सबसे ज्यादा popular version रहा, जो fast और stable था।
Windows 7 ने simple और smooth experience दिया और यह आज भी कई users को पसंद है।
Windows 8 और 8.1 में नया design दिया गया, लेकिन यह ज्यादा successful नहीं रहा।
Windows 10 सबसे ज्यादा use होने वाला version बना, जिसमें security और performance बेहतर थी।
Windows 11 latest version है, जिसमें नया design, better speed और advanced features दिए गए हैं।
- 1985 – Windows 1.0 (Windows पहली बार लॉन्च हुआ)
- 1987 – Windows 2.0
- 1990 – Windows 3.0
- 1995 – Windows 95
- 1998 – Windows 98
- 2000 – Windows 2000
- 2001 – Windows XP
- 2007 – Windows Vista
- 2009 – Windows 7
- 2012 – Windows 8
- 2013 – Windows 8.1
- 2015 – Windows 10
- 2021 – Windows 11
Microsoft Windows के Types
अब इस गाइड Microsoft Windows क्या हैं में इसके टाइप्स जानेंगे, Windows के अलग-अलग types होते हैं, जो अलग-अलग users की जरूरत के हिसाब से बनाए जाते हैं।
1. Windows Home
Windows Home आम users के लिए बनाया गया है।
Features:
- Basic काम (Internet, Video, Office work) के लिए best
- Easy और user-friendly interface
- Security features (Windows Defender)
- Apps और games चलाने की सुविधा
किसके लिए best है:
- Students
- घर के users
- Beginners
2. Windows Pro
Windows Pro, Home से थोड़ा advanced version है।
Features:
- BitLocker (Data encryption)
- Remote Desktop access
- Group Policy control
- Business tools
किसके लिए best है:
- Small business owners
- Professionals
- Freelancers
3. Windows Enterprise
यह version बड़े companies और organizations के लिए बनाया गया है।
Features:
- Advanced security (Advanced Threat Protection)
- IT control और management tools
- Large network support
- Data protection के high-level features
किसके लिए best है:
- बड़ी कंपनियाँ
- IT कंपनियाँ
- Organizations
32-bit vs 64-bit
Windows दो तरह के system architecture में आता है:
32-bit Windows
- Limited RAM support (लगभग 4GB तक)
- पुराने कंप्यूटर के लिए suitable
- Performance थोड़ा कम
- ज्यादा RAM support (4GB से ज्यादा)
- Fast performance
- नए software और games अच्छे से चलते हैं
64-bit Windows
किसके लिए कौन सा Microsoft Windows best है?
- Basic use (Students / Home users) → Windows Home
- Office / Professional work → Windows Pro
- Company / Organization use → Windows Enterprise
- Old PC (कम RAM) → 32-bit
- New PC (4GB+ RAM) → 64-bit
Microsoft Windows का उपयोग (Uses of Windows)

Windows का उपयोग लगभग हर जगह किया जाता है, क्योंकि यह बहुत flexible और easy system है।
Office में इसका उपयोग document बनाने, data manage करने और presentation तैयार करने के लिए किया जाता है।
Students इसे online classes, projects और सीखने के लिए use करते हैं।
Internet browsing, social media और online work भी Windows पर आसानी से किया जा सकता है।
इसके अलावा video editing, photo editing, programming और gaming जैसे advanced काम भी Windows पर किए जाते हैं। Short में Window का Uses नीचे दिया जा रहा हैं
- Office work (MS Word, Excel, PowerPoint बनाना)
- Internet browsing (Chrome, Edge जैसे browser चलाना)
- Online classes और पढ़ाई करना
- Video editing और photo editing करना
- Programming और coding करना
- Gaming (games खेलना)
- Email भेजना और receive करना
- Data store और manage करना
- Software और applications चलाना
- Online work जैसे freelancing और work from home
Microsoft Windows के फायदे (Advantages)
अब हम इस आसान गाइड Microsoft Windows क्या हैं में इसके advantages को जानेंगे,
Windows का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे use करना बहुत आसान होता है, इसलिए beginners भी इसे जल्दी सीख जाते हैं।
इसमें software की बहुत बड़ी variety मिलती है, जिससे आप हर तरह का काम कर सकते हैं।
Microsoft इसके लिए regular updates देता है, जिससे system secure और बेहतर होता रहता है।
Windows almost हर Computer में आसानी से चल जाता है और hardware compatibility भी अच्छी होती है।
Gaming के लिए भी Windows सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें high performance games support करते हैं।
इसके फायदे short में हम इस प्रकार आसानी से समझ सकते हैं
निम्लिखित points से Window के फायदे को हम आसानी से समझ सकते हैं
- Use करना बहुत आसान है (Beginner friendly)
- Graphical interface होने से समझना आसान होता है
- हजारों software और applications support करता है
- Regular updates और security improvements मिलते हैं
- लगभग हर Computer और Laptop में आसानी से चल जाता है
- Gaming के लिए सबसे अच्छा platform माना जाता है
- Multitasking की सुविधा (एक साथ कई काम कर सकते हैं)
- File management आसान (Copy, Cut, Paste, Rename)
- Hardware compatibility बहुत अच्छी होती है
- Office work, study और entertainment सभी के लिए useful
Microsoft Windows के नुकसान (Disadvantages)
Windows एक paid Operating System है, इसलिए इसे use करने के लिए license खरीदना पड़ता है।
इसमें virus और malware का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए antivirus का use जरूरी होता है।
कभी-कभी system slow हो जाता है, खासकर जब RAM कम हो या system पुराना हो।
Windows updates के दौरान भी कई बार system slow या hang हो सकता है, जिससे users को परेशानी होती है।
नीचे दिए गए points से Window के नुकसान को हम आसानी से समझ सकते हैं
- Paid Operating System है (license खरीदना पड़ता है)
- Virus और malware का खतरा ज्यादा रहता है
- Antivirus के बिना system unsafe हो सकता है
- कभी-कभी system slow हो जाता है
- Updates के दौरान system hang या slow हो सकता है
- Low RAM या पुराने Computer में performance कम हो जाती है
- Frequent updates से data और time दोनों खर्च होते हैं
- Open source नहीं है (customization limited है)
- Security Linux के मुकाबले थोड़ी कम होती है
- Heavy software के कारण system पर load ज्यादा पड़ता है
Microsoft Windows के फीचर्स

- आसान और User-Friendly Interface
- Multi-tasking की सुविधा (एक साथ कई काम)
- Start Menu से जल्दी access
- File Management (Create, Copy, Cut, Paste, Delete)
- सभी Hardware Devices का सपोर्ट
- Security Features (Password, Firewall, Antivirus)
- ज्यादा Software Compatibility
- Internet और Networking Support
- Regular Updates की सुविधा
- Gaming के लिए अच्छा सपोर्ट
Microsoft Windows Install कैसे करें
Windows इंस्टॉल करना काफी आसान है, बस आपको सही स्टेप्स फॉलो करने होते हैं। नीचे पूरा प्रोसेस सरल हिंदी में दिया गया है।
सबसे पहले आपके पास एक कंप्यूटर या लैपटॉप, 8GB या उससे ज्यादा का Pendrive, Windows ISO File और Bootable USB बनाने के लिए Rufus Software होना चाहिए।
अब सबसे पहले Windows की ISO File डाउनलोड करें। इसके लिए आप Microsoft की official वेबसाइट पर जाकर Windows 10 या Windows 11 की ISO File डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके बाद Pendrive को Bootable बनाना होगा। Pendrive को कंप्यूटर में लगाएं और Rufus Software ओपन करें। अब Select पर क्लिक करके ISO File चुनें और Start बटन दबाएं। कुछ मिनट में Bootable USB तैयार हो जाएगा।
अब कंप्यूटर को Restart करें और Boot Menu खोलें। इसके लिए F2, F10, F12 या Delete key दबानी होती है। यहाँ Pendrive को Boot device के रूप में select करें।
अब Windows Setup स्क्रीन खुल जाएगी। यहाँ Language, Time और Keyboard सेटिंग चुनकर Next पर क्लिक करें और फिर Install Now पर क्लिक करें।
इसके बाद आपसे Product Key मांगी जाएगी। अगर आपके पास है तो डालें, नहीं है तो I don’t have a product key पर क्लिक करें।
अब Windows का Version चुनें जैसे Home या Pro और Next पर क्लिक करें।
अब Custom Install पर क्लिक करें और जिस Drive में Windows इंस्टॉल करना है उसे select करें। अगर आप नया Windows डाल रहे हैं तो उस Drive को Format कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इससे उस ड्राइव का पूरा डेटा delete हो जाएगा।
इसके बाद Next पर क्लिक करें और Windows इंस्टॉल होना शुरू हो जाएगा। इस दौरान आपका कंप्यूटर कई बार Restart होगा, यह बिल्कुल normal है।
Installation पूरा होने के बाद आपको कुछ बेसिक सेटिंग करनी होगी जैसे Region, Keyboard Layout, Username और Password सेट करना।
अंत में Internet connect करके Windows Update करें और जरूरी Drivers इंस्टॉल करें ताकि आपका सिस्टम सही से काम करे।
इस तरह आप आसानी से Windows इंस्टॉल कर सकते हैं।
Windows जैसे अन्य Operating Systems
- Linux
- macOS
- Ubuntu
- Android
- iOS
- Chrome OS
- Unix
- Fedora
- Debian
- Kali Linux
Microsoft Window Shortcut Keys
यहाँ Microsoft Windows के सभी जरूरी Shortcut Keys दिए गए हैं
Basic Shortcut Keys
Ctrl + C → Copy
Ctrl + V → Paste
Ctrl + X → Cut
Ctrl + Z → Undo
Ctrl + Y → Redo
Ctrl + A → Select All
Ctrl + S → Save
Ctrl + P → Print
Windows Key (Win Key) Shortcuts
Win + D → Desktop दिखाए / छुपाए
Win + E → File Explorer खोलें
Win + L → PC Lock करें
Win + R → Run Dialog Box खोलेंWin + I → Settings खोलें
Win + S → Search खोलें
Win + Tab → Task View
File Explorer Shortcuts
Alt + Enter → File Properties
F2 → File Rename
Delete → File Delete
Shift + Delete → Permanently Delete
Ctrl + N → New Window
Ctrl + W → Window Close
Browser & General Use Shortcuts
Ctrl + T → New Tab
Ctrl + W → Tab Close
Ctrl + Shift + T → Closed Tab वापस लाएं
Ctrl + Tab → Next Tab
Advanced Shortcuts
Ctrl + Shift + Esc → Task Manager खोलें
Alt + Tab → Apps के बीच Switch
Alt + F4 → Current Window Close
Win + Arrow Keys → Window Resize
Typing & Editing Shortcuts
Ctrl + Backspace → पूरा शब्द Delete
Ctrl + Arrow Keys → शब्दों के बीच Move
Shift + Arrow Keys → Text Select
Extra Useful Shortcuts
PrtSc → Screenshot लें
Win + Shift + S → Screen Snip Tool
Win + + → Zoom In
Win + – → Zoom Out
FAQ – Microsoft Windows (2026)
Q1. Microsoft Windows क्या है?
Microsoft Windows एक Operating System है जो Computer या Laptop को चलाने और manage करने का काम करता है। इसके जरिए हम software, files और hardware को आसानी से use कर सकते हैं।
Q2. Windows का फुल फॉर्म क्या है?
Windows का कोई official full form नहीं होता, यह एक brand name है जो graphical “windows” (खिड़कियों) के concept पर आधारित है।
Q3. Windows का सबसे नया version कौन सा है (2026)?
2026 तक Windows 11 सबसे नया और popular version है, जिसे Microsoft लगातार update करता रहता है।
Q4. Windows के कितने types होते हैं?
मुख्य रूप से Windows के types हैं: Home, Pro, Enterprise और Education, जो अलग-अलग users की जरूरत के अनुसार बनाए गए हैं।
Q5. 32-bit और 64-bit Windows में क्या फर्क है?
32-bit Windows कम RAM (लगभग 4GB तक) support करता है, जबकि 64-bit Windows ज्यादा RAM और बेहतर performance देता है।
Q6. Windows का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है?
Windows का उपयोग घर, स्कूल, ऑफिस, बैंक, कंपनियों और gaming में किया जाता है।
Q7. Windows के मुख्य features क्या हैं?
User-friendly interface, multitasking, security features, software compatibility और regular updates इसके मुख्य features हैं।
Q8. Windows के फायदे क्या हैं?
इसे use करना आसान है, ज्यादा software support करता है, gaming के लिए अच्छा है और almost हर user के लिए suitable है।
Q9. Windows के नुकसान क्या हैं?
यह paid होता है, viruses का खतरा रहता है और कभी-कभी updates से system slow हो सकता है।
Q10. क्या Windows free है?
नहीं, Windows एक paid Operating System है, लेकिन कुछ devices में यह पहले से installed मिलता है।
Q11. Windows और Linux में क्या अंतर है?
Windows user-friendly और paid है, जबकि Linux open-source और free होता है लेकिन थोड़ा technical हो सकता है।
Q12. क्या Windows में virus जल्दी आता है?
हाँ, Windows ज्यादा popular होने की वजह से hackers का target रहता है, इसलिए antivirus और updates जरूरी है
Conclusion
इस पोस्ट में हमने जाना कि Microsoft Windows क्या है, इसके Features, Versions, Uses, फायदे और नुकसान क्या हैं, इसके साथ ही हमने यह भी जाना की इसे Install कैसे करें |
यह एक user-friendly और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला Operating System है। इसके कुछ नुकसान जरूर हैं, लेकिन इसके फायदे ज्यादा हैं। इसलिए अगर आप एक आसान और भरोसेमंद OS चाहते हैं, तो Microsoft Windows एक अच्छा विकल्प है।
मुझे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए useful रही होगी |
अगर आप अपने Mobile के Internet Speed बढ़ाना चाहते है तो मेरी ये पोस्ट जरूर देखे
Mobile में Internet स्पीड कैसे बढ़ाएं 10 Easy Steps
अगर आप Web Browser के बारे में जानना चाहते हैं तो मेरी ये पोस्ट जरूर देखे