अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आपका ब्राउज़र हर वेबसाइट का रिकॉर्ड सेव करता है। इसे History कहा जाता है। कई बार प्राइवेसी के लिए या ब्राउज़र को साफ रखने के लिए Chrome History Delete करना जरूरी हो जाता है।
Google Chrome History Delete कैसे करें, इस पोस्ट में हम जानेंगे Google Chrome History क्या होती है और Mobile तथा PC में Chrome History Delete कैसे करें।
Google Chrome क्या हैं?
Google Chrome एक बहुत ही लोकप्रिय वेब ब्राउज़र है, जिसका उपयोग इंटरनेट पर वेबसाइट खोलने और जानकारी खोजने के लिए किया जाता है। इसे Google ने बनाया है।
सरल शब्दों में, Google Chrome एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से आप इंटरनेट चला सकते हैं। जैसे किसी वेबसाइट को खोलना, वीडियो देखना, जानकारी सर्च करना या ई-मेल चेक करना।
Google Chrome को मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप सभी डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी स्पीड तेज होती है और इसका इंटरफेस भी बहुत आसान होता है, इसलिए दुनिया भर में करोड़ों लोग इसका उपयोग करते हैं।
अगर आप इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करते हैं या कोई वेबसाइट खोलते हैं, तो अक्सर Google Chrome जैसे ब्राउज़र की ही मदद लेते हैं।
Google Chrome History क्या है?
जब भी आप Chrome Browser में कोई वेबसाइट खोलते हैं, तो उसकी जानकारी ब्राउज़र में सेव हो जाती है। इसी सेव हुई जानकारी को Chrome History कहा जाता है।
इससे आपको पहले देखी गई वेबसाइट दोबारा जल्दी मिल जाती है। लेकिन अगर आप नहीं चाहते कि कोई और आपकी देखी हुई वेबसाइट देखे, तो आप History Delete कर सकते हैं।
Mobile में Google Chrome History Delete कैसे करें?

अगर आप Android Mobile में Chrome इस्तेमाल करते हैं तो History Delete करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें।
सबसे पहले अपने मोबाइल में Chrome Browser खोलें।
अब ऊपर दाईं तरफ दिखाई दे रहे Three Dots पर क्लिक करें।
इसके बाद History वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब आपको Chrome में देखी गई सभी वेबसाइट की लिस्ट दिखाई देगी।
यहाँ ऊपर Clear browsing data पर क्लिक करें।
अब Time Range में All Time चुन लें।
इसके बाद Browsing History को टिक करें और Clear Data पर क्लिक कर दें।
इतना करते ही आपके मोबाइल की Chrome History Delete हो जाएगी।
Google Chrome History Delete करने के फायदे
Google Chrome History Delete करने के कुछ फायदे होते हैं। जब हम ब्राउज़र की हिस्ट्री समय-समय पर साफ करते हैं तो ब्राउज़र ज्यादा सुरक्षित और तेज काम करता है।
Chrome History Delete करने के मुख्य फायदे इस प्रकार हैं।
प्राइवेसी सुरक्षित रहती है
जब आप Chrome History Delete कर देते हैं तो आपने कौन-कौन सी वेबसाइट देखी है यह किसी दूसरे व्यक्ति को पता नहीं चलता। अगर आपका मोबाइल या कंप्यूटर कोई और इस्तेमाल करता है तो आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है।
ब्राउज़र की स्पीड बेहतर हो सकती है
कभी-कभी बहुत ज्यादा History और Cache जमा हो जाने से ब्राउज़र थोड़ा धीमा हो जाता है। History Delete करने से ब्राउज़र हल्का हो जाता है और बेहतर तरीके से काम करता है।
पुराना और अनचाहा डेटा हट जाता है
समय के साथ Chrome में बहुत सारी वेबसाइटों की हिस्ट्री जमा हो जाती है। History Delete करने से यह अनचाहा डेटा हट जाता है और ब्राउज़र साफ रहता है।
ऑटो-सजेशन कम हो जाते हैं
जब आप Chrome में कुछ टाइप करते हैं तो पहले देखी गई वेबसाइटें सुझाव के रूप में दिखती हैं। History Delete करने के बाद यह पुरानी सजेशन हट जाती हैं।
डिवाइस की थोड़ी स्टोरेज खाली हो जाती है
हालाँकि History बहुत ज्यादा जगह नहीं लेती, लेकिन Cache और दूसरे ब्राउज़िंग डेटा के साथ इसे हटाने से थोड़ी स्टोरेज खाली हो जाती है।
कंप्यूटर या मोबाइल सुरक्षित रहता है
अगर किसी पब्लिक कंप्यूटर या किसी और के डिवाइस में Chrome इस्तेमाल किया है तो History Delete करने से आपकी ब्राउज़िंग जानकारी सुरक्षित रहती है।
अंत में कहा जा सकता है कि Chrome History Delete करना एक अच्छी आदत है। इससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है, ब्राउज़र साफ रहता है और कभी-कभी उसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाती है।
PC / Laptop में Google Chrome History Delete कैसे करें

अगर आप Computer या Laptop में Chrome History Delete करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Chrome Browser खोलें।
अब ऊपर दाईं तरफ Three Dots पर क्लिक करें।
इसके बाद History पर क्लिक करें।
अब फिर से History पर क्लिक करें।
यहाँ आपको सभी वेबसाइट की History दिखाई देगी।
अब बाईं तरफ Clear browsing data पर क्लिक करें।
इसके बाद Time Range में All Time चुनें।
अब Browsing History को टिक करके Clear Data पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके PC की Chrome History Delete हो जाएगी
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने जाना कि Google Chrome क्या हैं, Google Chrome History क्या है और Mobile तथा PC में Google Chrome History Delete कैसे करें, और Google Chrome History Delete करने के फायदे |
अगर आप अपनी इंटरनेट प्राइवेसी सुरक्षित रखना चाहते हैं तो समय-समय पर Chrome History Delete करते रहना चाहिए।
उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।
अगर आप जानना चाहते है की Gmail Account Delete और Recovery कैसे करें तो मेरी ये पोस्ट जरूर