Laptop और Desktop में अंतर

आज के टाइम में भी बहुत से लोगो को laptop और desktop के बीच confusion रहता है और वो Laptop और Desktop में अंतर को नहीं समझ पाते है इसलिए आज हम लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर के बीच अंतर simple भाषा में जानेंगे |

Laptop क्या है?

Laptop और Desktop में अंतर

लैपटॉप एक प्रकार का पोर्टेबल कंप्यूटर होता है, जिसे हम आसानी से गोद (Lap) पर रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसी कारण इसे लैपटॉप कहा जाता है।

लैपटॉप में स्क्रीन, कीबोर्ड, टचपैड, सीपीयू, बैटरी और स्टोरेज सभी एक ही बॉडी में लगे होते हैं। इसमें बैटरी होने की वजह से इसे बिना बिजली के भी कुछ समय तक चलाया जा सकता है।

लैपटॉप की विशेषताएँ

  • यह हल्का और छोटा होता है
  • इसे कही भी ले जाया जा सकता है
  • इसमें इंटरनेट , कैमरा , माइक,स्पीकर पहले से लगे होते हैं

लैपटॉप के मुख्य भाग

  1. स्क्रीन (Display) – जिससे हम सब कुछ देखते हैं
  2. कीबोर्ड – टाइप करने के लिए
  3. टचपैड / माउस – कर्सर चलाने के लिए
  4. CPU / प्रोसेसर – सभी काम करता है (लैपटॉप का दिमाग)
  5. बैटरी – बिना बिजली के चलाने के लिए
  6. हार्ड डिस्क / SSD – डेटा स्टोर करने के लिए

लैपटॉप का उपयोग (Uses)

  • पढ़ाई और ऑनलाइन क्लास के लिए
  • ऑफिस के काम के लिए
  • इंटरनेट चलाने के लिए
  • वीडियो देखने और सुनने के लिए
  • प्रोग्रामिंग और डिजाइनिंग के लिए
  • गेम खेलने के लिए और भी बहुत कुछ

Desktop क्या है?

डेस्कटॉप कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर होता है जिसे मेज (Desk) पर रखकर इस्तेमाल किया जाता है। यह एक जगह स्थायी रूप से रखा जाता है और इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जाया जा सकता।

डेस्कटॉप कंप्यूटर के मुख्य भाग

डेस्कटॉप कंप्यूटर कई अलग-अलग हिस्सों से मिलकर बना होता है:

CPU (Central Processing Unit)
  • इसे कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है
  • सभी गणनाएँ और प्रोसेसिंग यहीं होती है
  • इसमें Processor, RAM, Motherboard आदि होते हैं
मॉनिटर
  • स्क्रीन होती है जिस पर हमें काम दिखता है
  • जैसे: टेक्स्ट, फोटो, वीडियो
कीबोर्ड
  • टाइप करने के लिए इस्तेमाल होता है
  • अक्षर, नंबर और कमांड देने में मदद करता है
माउस

पॉइंटर चलाने, क्लिक करने और फाइल खोलने के लिए

  • बहुत आसान इनपुट डिवाइस
स्पीकर / हेडफोन
  • आवाज सुनने के लिए
  • म्यूजिक, वीडियो, ऑनलाइन क्लास में काम आता है

डेस्कटॉप कंप्यूटर के अंदर के भाग
प्रोसेसर (Processor)
  • कंप्यूटर की स्पीड तय करता है
  • उदाहरण: Intel, AMD
RAM (रैम)
  • अस्थायी मेमोरी
  • ज्यादा RAM = तेज़ कंप्यूटर
हार्ड डिस्क / SSD
  • डेटा स्टोर करने के लिए
  • SSD ज्यादा तेज़ होती है
मदरबोर्ड
  • सभी पार्ट्स को जोड़ने वाला मुख्य बोर्ड
डेस्कटॉप कंप्यूटर के उपयोग

डेस्कटॉप कंप्यूटर का उपयोग कई जगह होता है:

  • स्कूल और कॉलेज
  • ऑफिस
  • घर
  • बैंक
  • प्रोग्रामिंग और डिजाइनिंग
  • गेमिंग
डेस्कटॉप कंप्यूटर के फायदे
  • ज्यादा पावरफुल होता है
  • आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है
  • लैपटॉप से सस्ता पड़ता है
  • लंबे समय तक चलता है
डेस्कटॉप कंप्यूटर के नुकसान
  • आसानी से ले जाने योग्य नहीं
  • ज्यादा जगह घेरता है
  • बिजली पर निर्भर रहता है

अभी तक हमने laptop और desktop को डिटेल में जाना अब हम इसके अंतर को एक row के द्वारा समझेंगे |

Laptop और Desktop में अंतर

क्रमआधारलैपटॉपडेस्कटॉप
1परिभाषापोर्टेबल कंप्यूटरएक जगह रखकर इस्तेमाल होने वाला कंप्यूटर
2आकारछोटा और कॉम्पैक्टबड़ा और अलग-अलग पार्ट्स
3वजनहल्काभारी
4पोर्टेबिलिटीआसानी से ले जा सकते हैंले जाना मुश्किल
5पावर सप्लाईबैटरी + बिजलीसिर्फ बिजली
6बैटरीइनबिल्ट बैटरीबैटरी नहीं होती
7स्क्रीनइनबिल्ट स्क्रीनअलग मॉनिटर
8कीबोर्डइनबिल्टअलग कीबोर्ड
9माउसटचपैड / माउसबाहरी माउस
10अपग्रेडसीमितआसानी से अपग्रेड
11परफॉर्मेंसमध्यमज्यादा पावरफुल
12स्टोरेजसीमितज्यादा
13RAM बढ़ानामुश्किलआसान
14ग्राफिक्ससीमितहाई ग्राफिक्स संभव
15गेमिंगकम उपयुक्तज्यादा उपयुक्त
16गर्म होनाजल्दीकम
17जगहकम जगह लेता हैज्यादा जगह
18कीमतमहंगासस्ता
19मेंटेनेंसमहंगासस्ता
20उपयोगस्टूडेंट, ट्रैवलऑफिस, घर, गेमिंग
21लाइफकमज्यादा
22कूलिंग सिस्टमछोटा फैनबड़ा कूलिंग सिस्टम
23बिजली खपतकमज्यादा
24पार्ट्स बदलनाकठिनआसान

निष्कर्ष (Conclusion)

अंत में कहा जा सकता है कि लैपटॉप और डेस्कटॉप दोनों के अपने-अपने फायदे और उपयोग क्षेत्र होते हैं। यदि आपको ऐसा कंप्यूटर चाहिए जिसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सके और जो बैटरी पर काम करे, तो लैपटॉप एक बेहतर विकल्प है। वहीं दूसरी ओर, यदि आपको ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस, बेहतर ग्राफिक्स और आसान अपग्रेड सुविधा चाहिए, तो डेस्कटॉप कंप्यूटर अधिक उपयुक्त साबित होता है।

Keyboard shortcut keys https://computergyanguru.com/keyboard-shortcut-keys-list-in-hindi-with-explanation/

Leave a Comment