कंप्यूटर के भाग(Parts of computer)

तो आज का सवाल है की कंप्यूटर के कितने भाग होते है? इसका answer अलग अलग जगह पर अलग अलग देखने को मिल सकता है जो हमारे दिमाग में confusion पैदा कर सकता है इसलिए मै यहा आपको क्लियर बता रही हूँ की कंप्यूटर का भाग बताने के 2 तरीके होते है ओर दोनों सही है, बस context अलग है|

तरीका 1: Computer ka Working System

जब पूछा जाये कंप्यूटर कैसे काम करता है तब यहा पर

कंप्यूटर के 3 भाग होते है |

1 . Input Unit
  1. कीबोर्ड (Keyboard)
    – अक्षर, संख्या और कमांड टाइप करने के लिए।
  2. माउस (Mouse)
    – कर्सर को चलाने, क्लिक करने और चयन करने के लिए।
  3. स्कैनर (Scanner)
    – कागज़ पर लिखी या छपी जानकारी को डिजिटल रूप में बदलने के लिए।
  4. माइक्रोफोन (Microphone)
    – आवाज़ को इनपुट देने के लिए।
  5. जॉयस्टिक (Joystick)
    – गेम खेलने और ग्राफिक्स कंट्रोल करने के लिए।
  6. लाइट पेन (Light Pen)
    – स्क्रीन पर सीधे लिखने या चुनने के लिए।
  7. टच स्क्रीन (Touch Screen)
    – स्क्रीन को छूकर इनपुट देने के लिए।
  8. वेब कैमरा (Web Camera)
    – फोटो और वीडियो इनपुट देने के लिए।
  9. बारकोड रीडर (Barcode Reader)
    – बारकोड को स्कैन करने के लिए।
  10. ट्रैकबॉल (Trackball)
    – माउस जैसा इनपुट डिवाइस, जिसमें बॉल घुमाई जाती है।
2. CPU (Central Processing Unit)

सीपीयू (Central Processing Unit) को कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain) कहा जाता है।
यह कंप्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित करता है और दिए गए निर्देशों पर काम करता है

3. Output Unit
  1. मॉनिटर (Monitor)
    – कंप्यूटर का परिणाम स्क्रीन पर दिखाता है
    – जैसे: टेक्स्ट, चित्र, वीडियो
  2. प्रिंटर (Printer)
    – जानकारी को कागज़ पर छापता है
    – उदाहरण: इंकजेट, लेज़र प्रिंटर
  3. स्पीकर (Speaker)
    – ध्वनि (Sound) आउटपुट देता है
    – जैसे: गाना, आवाज़
  4. हेडफोन (Headphone)
    – व्यक्तिगत रूप से आवाज़ सुनने के लिए
  5. प्लॉटर (Plotter)
    – बड़े आकार के नक्शे और डिज़ाइन प्रिंट करने के लिए
  6. प्रोजेक्टर (Projector)
    – कंप्यूटर की स्क्रीन को बड़ी दीवार/स्क्रीन पर दिखाने के लिए

तरीका 2 : Computer ka Structure / Classification

जब पूछा जाये कंप्यूटर किससे बना होता है तो यहा पर

कंप्यूटर के 2 main भाग होते है |

1. Hardware
2. Software
1 . Hardware –
हार्डवेयर कंप्यूटर के वे भौतिक (Physical) भाग होते हैं जिन्हें हम देख और छू सकते हैं
हार्डवेयर के मुख्य भाग
1. इनपुट डिवाइस (Input Devices)

वे उपकरण जिनसे हम कंप्यूटर को डेटा देते हैं:

  • कीबोर्ड
  • माउस
  • स्कैनर
  • माइक्रोफोन
  • वेब कैमरा
  • जॉयस्टिक
  • टच स्क्रीन
2. प्रोसेसिंग डिवाइस (Processing Devices)

जो डेटा को प्रोसेस करते हैं:

सीपीयू (CPU)

एएलयू (ALU)

कंट्रोल यूनिट (CU)

रजिस्टर

3. आउटपुट डिवाइस (Output Devices)

जो परिणाम दिखाते हैं:

  • मॉनिटर
  • प्रिंटर
  • स्पीकर
  • हेडफोन
  • प्रोजेक्टर
  • प्लॉटर
4. स्टोरेज डिवाइस (Storage Devices)

जो डेटा को स्टोर करते हैं:

(क) प्राथमिक मेमोरी

  • RAM
  • ROM

(ख) द्वितीयक मेमोरी

  • हार्ड डिस्क
  • SSD
  • पेन ड्राइव
  • CD / DVD
  • मेमोरी कार्ड
5. अन्य हार्डवेयर उपकरण
  • मदरबोर्ड
  • पावर सप्लाई (SMPS)
  • कैबिनेट (CPU बॉक्स)
  • नेटवर्क कार्ड
  • ग्राफिक्स कार्ड
Note : हार्डवेयर के बिना कंप्यूटर काम नहीं कर सकता, क्योंकि यही कंप्यूटर का वास्तविक ढांचा होता है।
2. Software –
सॉफ्टवेयर निर्देशों (Instructions) का समूह होता है, जो कंप्यूटर को बताता है कि क्या करना है और कैसे करना है
इसे हम देख या छू नहीं सकते, लेकिन इसके बिना कंप्यूटर बेकार है।
सॉफ्टवेयर के प्रकार
1. सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software)

यह कंप्यूटर को चलाने और नियंत्रित करने का काम करता है।

उदहारण :

  • ऑपरेटिंग सिस्टम
    • Windows
    • Linux
    • macOS
    • Android
  • डिवाइस ड्राइवर
  • यूटिलिटी सॉफ्टवेयर (Antivirus, Disk Cleanup आदि)
2. एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)

यह यूज़र के काम करने के लिए होता है।

उदाहरण :

  • MS Word
  • MS Excel
  • MS PowerPoint
  • Paint
  • Notepad
  • Tally
  • Photoshop
  • Web Browser (Chrome, Firefox)
3. प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर (Programming Software)

जिससे नए प्रोग्राम बनाए जाते हैं।

उदाहरण .

  • C, C++
  • Java
  • Python
  • Compiler
  • Interpreter
सॉफ्टवेयर के मुख्य कार्य
  • हार्डवेयर को निर्देश देना
  • यूज़र और कंप्यूटर के बीच संपर्क बनाना
  • डेटा को प्रोसेस करना
Note : सॉफ्टवेयर कंप्यूटर की आत्मा है, जो हार्डवेयर को जीवंत बनाता है।

निष्कर्ष : –

मुझे उम्मीद है की आज हमने जो parts of computer के बारे में पढ़ा ये आपको अच्छे से समझ आया होगा, आज हमने parts of computer के अंदर बहुत सी चीजों के बारे में जाना Input unit , Output Unit , CPU. साथ में हमने Hardware and Software को भी detail में जाना, मैं उम्मीद करती हूँ कि आपके लिए मेरा ये article useful रही होगी |

Thank You.

Leave a Comment