कंप्यूटर का इतिहास और जनरेशन

कंप्यूटर आधुनिक युग का सबसे महत्वपूर्ण आविष्कार माना जाता है। आज के समय में जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहाँ कंप्यूटर का उपयोग न हो। शिक्षा, बैंकिंग, व्यापार, चिकित्सा, विज्ञान, रक्षा, संचार और मनोरंजन—हर जगह कंप्यूटर ने क्रांति ला दी है। लेकिन कंप्यूटर का यह आधुनिक रूप एक लंबी विकास प्रक्रिया का परिणाम है।

कंप्यूटर की प्रारंभिक पृष्ठभूमि

कंप्यूटर शब्द “Compute” से बना है, जिसका अर्थ है गणना करना। शुरू में कंप्यूटर का उपयोग केवल गणनाओं के लिए किया जाता था, लेकिन आज कंप्यूटर का उपयोग हर काम के लिए किया जाता है |

अबेकस (Abacus) सबसे पहला calculating tool

  • अबेकस को दुनिया का पहला गणना यंत्र माना जाता है
  • इसका उपयोग लगभग 3000 वर्ष पहले चीन में हुआ
  • यह लकड़ी के फ्रेम और मोतियों से बना होता था

यांत्रिक गणना यंत्र (Mechanical Devices)

पास्कलाइन (Pascaline)

  • 1642 में ब्लेज़ पास्कल ने बनाया
  • जोड़ और घटाव कर सकता था

स्टेप रेकनर (Step Reckoner)

  • गॉटफ्रीड विल्हेम लाइबनिज़ ने विकसित किया
  • गुणा और भाग करने में सक्षम था

चार्ल्स बैबेज और एनालिटिकल इंजन

  • चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है| (father of computer)
  • उन्होंने 1837 में एनालिटिकल इंजन का डिज़ाइन तैयार किया
  • इसमें इनपुट, प्रोसेस, आउटपुट और स्टोरेज की अवधारणा थी
  • लेडी एडा लवलेस को दुनिया की पहली प्रोग्रामर माना जाता है

इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का विकास

ENIAC (1946)

  • यह पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर था
  • बहुत बड़ा था, पूरे कमरे जितनी जगह घेरता था
  • अधिक बिजली खपत करता था

EDVAC और UNIVAC

  • स्टोर्ड प्रोग्राम कॉन्सेप्ट आया
  • UNIVAC पहला व्यावसायिक कंप्यूटर था

कंप्यूटर की पीढ़ियाँ (Generations of Computer)

1 . पहली पीढ़ी (1940–1956)

तकनीक: वैक्यूम ट्यूब

features

  • यह बहुत बड़े आकार का कंप्यूटर था |
  • यह अधिक गर्मी और बिजली खपत करता था
  • मशीन भाषा का उपयोग करता था
    उदाहरण: ENIAC, EDVAC

2 . दूसरी पीढ़ी (1956–1963)

तकनीक: ट्रांजिस्टर

दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का विकास 1956 से 1963 के बीच हुआ। इस पीढ़ी की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसमें वैक्यूम ट्यूब की जगह ट्रांजिस्टर (Transistor) का उपयोग किया गया। ट्रांजिस्टर के आने से कंप्यूटर पहले की तुलना में अधिक तेज़, छोटे और विश्वसनीय बन गए।

features

  • आकार छोटा हुआ
  • अधिक विश्वसनीय
  • असेंबली भाषा का प्रयोग
    उदाहरण: IBM 1401

3 . तीसरी पीढ़ी (1964–1971)

तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का विकास 1964 से 1971 के बीच हुआ। इस पीढ़ी की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसमें इंटीग्रेटेड सर्किट (IC – Integrated Circuit) का उपयोग किया गया। IC के कारण कंप्यूटर पहले की तुलना में अधिक तेज़, छोटे और शक्तिशाली बन गए।

features

  • गति और क्षमता में वृद्धि
  • हाई-लेवल भाषाएँ (COBOL, FORTRAN)
    उदाहरण: IBM 360

4 . चौथी पीढ़ी (1971–वर्तमान)

तकनीक: माइक्रोप्रोसेसर

चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर का विकास 1971 से वर्तमान समय तक माना जाता है। इस पीढ़ी की सबसे बड़ी विशेषता माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessor) का आविष्कार और उपयोग है। माइक्रोप्रोसेसर के कारण पूरे CPU को एक ही चिप में समाहित कर दिया गया, जिससे कंप्यूटर छोटे, तेज़ और सस्ते बन गए।

features

  • पर्सनल कंप्यूटर का विकास
  • कम लागत, तेज गति
  • Windows, Linux जैसे OS
    उदाहरण: Desktop, Laptop

5 . पाँचवीं पीढ़ी (भविष्य)

तकनीक: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

पाँचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर को वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी माना जाता है। इस पीढ़ी का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर को बुद्धिमान (Intelligent) बनाना है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence – AI), मशीन लर्निंग, और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
विशेषताएँ:

  • मशीन लर्निंग
  • रोबोटिक्स
  • वॉयस और फेस रिकग्निशन
    उदाहरण: Chatbots, Smart Robots

आधुनिक कंप्यूटर

आज के कंप्यूटर:

आधुनिक कंप्यूटर तकनीक का सबसे उन्नत रूप है। आज का कंप्यूटर केवल गणना करने वाली मशीन नहीं, बल्कि एक बुद्धिमान, तेज़ और बहुउद्देश्यीय प्रणाली बन चुका है। आधुनिक कंप्यूटर मानव जीवन के लगभग हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Features

  • छोटे, हल्के और तेज़ हैं
  • इंटरनेट से जुड़े हुए हैं
  • मोबाइल, टैबलेट, स्मार्टवॉच तक कंप्यूटर बन चुके हैं

निष्कर्ष

कंप्यूटर का इतिहास और जनरेशन यह दर्शाता है कि मानव ने कैसे गणना यंत्रों से लेकर सुपर कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक का सफर तय किया। आने वाला समय कंप्यूटर तकनीक के लिए और भी क्रांतिकारी होगा। मुझे उम्मीद है की मेरा ये पोस्ट आपके लिए useful रहा होगा |

Thank You.

Leave a Comment