आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे इंटरनेट क्या हैं और ये कैसे काम करता हैं, आज के समय में इंटरनेट हमारी जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। मोबाइल से बात करना हो, ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो, बैंक का काम करना हो या यूट्यूब पर वीडियो देखना हो हर काम इंटरनेट से ही संभव है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंटरनेट आखिर है क्या? और यह काम कैसे करता है?
इस पोस्ट में हम इंटरनेट की पूरी जानकारी समझेंगे।
Table of Contents
इंटरनेट क्या है?
इंटरनेट का use हम हर दिन करते है , पर अगर कोई हमसे पूछे की ये इंटरनेट क्या है , तो शायद हम जवाब देने से पहले सोचने लगेंगे, इसलिए हम बिना देर किये जवाब दे पाए आइये जानते है इंटरनेट क्या हैं , इंटरनेट दुनिया भर के कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइस का एक बहुत बड़ा नेटवर्क है। Network का मतलब होता है कई कंप्यूटरों का आपस में जुड़ना।
जब लाखों-करोड़ों कंप्यूटर आपस में जुड़े होते हैं और एक-दूसरे से जानकारी शेयर करते हैं, तो उसे इंटरनेट कहा जाता है।
सरल शब्दों में:
इंटरनेट क्या हैं का जवाब हम इस तरह से दे सकते हैं , इंटरनेट एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम दुनिया के किसी भी कोने की जानकारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप इसकी तकनीकी परिभाषा विस्तार से पढ़ना चाहते हैं, तो इंटरनेट क्या हैं के बारे में यहाँ देख सकते हैं।
इंटरनेट का इतिहास
इंटरनेट क्या हैं ऐसे जानने के बाद अब हम इसके इतिहास जानेंगे , इंटरनेट की शुरुआत 1969 में हुई थी। सबसे पहले अमेरिका की एक संस्था ARPANET ने इसे विकसित किया था। इसका उद्देश्य था कंप्यूटरों को आपस में जोड़ना।
धीरे-धीरे यह तकनीक पूरी दुनिया में फैल गई। भारत में इंटरनेट सेवा 15 अगस्त 1995 को शुरू हुई।
इंटरनेट कैसे काम करता है?

Internet काम कैसे करता है इसका जवाब आप ऊपर दिए गए इमेज से भी समझ सकते हैं
जब आप अपने मोबाइल में कोई वेबसाइट खोलते हैं, तो आपका डिवाइस एक request भेजता है। यह request आपके Internet Service Provider (ISP) के पास जाती है।
ISP वह कंपनी होती है जो आपको इंटरनेट कनेक्शन देती है, जैसे Jio, Airtel, BSNL आदि।
इसके बाद:
- आपकी request संबंधित सर्वर तक पहुँचती है।
- Server उस वेबसाइट का डेटा वापस भेजता है।
- आपका मोबाइल या कंप्यूटर उस डेटा को स्क्रीन पर दिखा देता है।
यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में हो जाती है।
सीधे शब्दों में:
आप request भेजते हैं , सर्वर जवाब देता है, आपको वेबसाइट दिख जाती है।
जब हम इंटरनेट के बारे में सीखते हैं, तो सिर्फ वेबसाइट खोलना समझना काफी नहीं होता। हमें यह भी समझना जरूरी है कि इंटरनेट पर हर कंप्यूटर और मोबाइल की पहचान कैसे होती है। इंटरनेट किसी भी डिवाइस को पहचानने के लिए एक खास नंबर का उपयोग करता है, जिसे IP Address कहा जाता है। इसलिए इंटरनेट को सही तरीके से समझने के लिए IP Address के बारे में जानना जरूरी है।
IP Address क्या है?
IP Address एक विशेष नंबर होता है जो हर डिवाइस को दिया जाता है।
यह एक प्रकार का पहचान नंबर (Identity Number) है।
जैसे हर घर का एक पता होता है, वैसे ही हर कंप्यूटर और मोबाइल का एक IP Address होता है।
इसी की मदद से डेटा सही डिवाइस तक पहुँचता है।
इंटरनेट क्या हैं में हमने अभी जाना कि इंटरनेट पर हर डिवाइस की पहचान IP Address से होती है। लेकिन सोचिए, अगर हमें हर वेबसाइट खोलने के लिए उसका लंबा-सा नंबर याद रखना पड़े तो कितना मुश्किल होगा। हम तो वेबसाइट को उसके नाम से याद रखते हैं, जैसे google.com। ऐसे में सवाल आता है कि नाम लिखने पर वेबसाइट कैसे खुल जाती है? यही काम DNS करता है। इसलिए DNS को समझना भी जरूरी है।
DNS क्या है?
DNS का पूरा नाम Domain Name System है।
जब आप किसी वेबसाइट का नाम टाइप करते हैं, जैसे google.com, तो DNS उस नाम को IP Address में बदल देता है।
इससे आपका कंप्यूटर सही सर्वर से जुड़ पाता है।
हमने अभी जाना कि DNS वेबसाइट के नाम को IP Address में बदलता है। लेकिन जब हम किसी वेबसाइट का नाम टाइप करते हैं, तो उसके आगे अक्सर www लिखा होता है, क्या आपने कभी सोचा है कि यह www क्या होता है और क्यों लगाया जाता है? इंटरनेट को पूरी तरह समझने के लिए यह जानना भी जरूरी है।
WWW क्या है?
WWW का पूरा नाम World Wide Web है।
इसे Tim Berners-Lee ने 1989 में बनाया था।
ध्यान रखें — इंटरनेट और WWW अलग चीजें हैं।
इंटरनेट एक नेटवर्क है, जबकि WWW उस नेटवर्क पर उपलब्ध वेबसाइटों की सेवा है।
इंटरनेट के उपयोग
इंटरनेट का उपयोग कई क्षेत्रों में किया जाता है:
- ऑनलाइन पढ़ाई
- बैंकिंग और पैसे ट्रांसफर
- सोशल मीडिया
- ई-मेल भेजना
- ऑनलाइन शॉपिंग
- नौकरी की खोज
- ऑनलाइन कमाई
- इंटरनेट की मदद से हम सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकते हैं, ऐसे समझने के लिए आप मेरा ये पोस्ट देख सकते हैं MS Excel सीखे download कैसे करे
इंटरनेट के फायदे
- समय की बचत
- घर बैठे जानकारी
- ऑनलाइन काम और कमाई
- पूरी दुनिया से जुड़ने का अवसर
इंटरनेट के नुकसान
इंटरनेट के फायदे तो बहुत हैं पर हर चीज के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी होते हैं,
साइबर क्राइम का खतरा
साइबर क्राइम के खतरे बहुत गंभीर हो सकते हैं। इससे आपकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल या पासवर्ड चोरी हो सकते हैं और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
इसलिए इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी रखना और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।
समय की बर्बादी
इंटरनेट का ज़रूरत से ज़्यादा उपयोग समय की बर्बादी का कारण बन सकता है।
अगर हम बिना किसी उद्देश्य के सोशल मीडिया या वीडियो देखते रहें, तो हमारा कीमती समय और ध्यान दोनों खराब हो सकते हैं।
गलत जानकारी फैलना
इंटरनेट पर कई बार बिना जाँची-परखी खबरें और अफवाहें तेजी से फैल जाती हैं।
गलत जानकारी फैलने से लोगों में भ्रम पैदा होता है और समाज में गलत फैसले भी लिए जा सकते हैं।
बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव
इंटरनेट का अधिक उपयोग बच्चों की पढ़ाई और ध्यान पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
साथ ही, गलत या अनुचित सामग्री देखने से उनके व्यवहार और मानसिक विकास पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कैसे करें?
- मजबूत Password रखें
- OTP किसी को न बताएं
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें
- केवल सुरक्षित वेबसाइट (https) का उपयोग करें
- सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर न करें
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद हैं की इंटरनेट क्या हैं आपको अच्छे से समझ आया होगा, इंटरनेट आज के समय में एक बहुत ही जरूरी तकनीक बन चुका है। यह हमारे जीवन को आसान बनाता है और हमें दुनिया से जोड़ता है।
लेकिन इसका उपयोग हमेशा समझदारी और सावधानी से करना चाहिए।
सही जानकारी और सुरक्षित उपयोग से इंटरनेट हमारे लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता हैं |